Thursday, January 20, 2011

जनगणना 2011 के लिए आपका दायित्व और आपसे अपेक्षित सहायता

1. राज्य/क्षेत्रीय बहाई परिषद द्वारा नियुक्त राज्य जनगणना कार्यबल से सम्पर्क करें अथवा सीधे परिषद से सम्पर्क स्थापित करें और उनकी सहायता करें।

2. सहायक मंडल सदस्य से सम्पर्क करें और उन्हें अपनी सहायता दें।

3. राज्य/क्षेत्रीय बहाई परिषद, सहायक मंडल सदस्य अथवा जनगणना कार्यबल द्वारा आयोजित सम्मेलनों में भाग लें और उन्हें सहायता दें।

4. अपने क्षेत्र के और आस-पड़ोस के गाँवों के बहाइयों को जनगणना के महत्व से सम्बन्धित जानकारी दें।

5. बहाई परिषद से सम्पर्क कर अपना पहचान-पत्र पायें। इस पहचान-पत्र को दिखाकर जनगणना करने वाले को आप अपने बहाई होने के सम्बन्ध में आश्वस्त कर सकते हैं।

6. आमतौर पर सरकारी स्कूलों के शिक्षक जनगणना करने वालों के रूप में नियुक्त किये जाते हैं। अगर आपके क्षेत्र में कोई ऐसे बहाई हैं जो स्कूल शिक्षक हैं तो हो सकता है, जनगणना अधिकारी के रूप में वह भी काम कर रहे हों। उन्हें कहें कि अपने साथी अधिकारियों के बीच इस आशय की बात करें कि बहाई धर्म एक स्वतंत्र धर्म है। इससे जब कोई बहाई अपना धर्म 'बहाई' लिखवाना चाहेगा तो वे इसे नकारेंगे नहीं।
7. अगर आपकी सभी कोशिशों के बावजूद जनगणना करने वाले आपका धर्म 'बहाई' नहीं लिखते हैं तो उन जनगणना अधिकारी का नाम नोट कर लें और इस आशय की शिकायत जनगणना कार्यालय में दर्ज करायें।
8. अपने क्षेत्र की बहाई महिलाओं की जानकारी बढ़ायें। अक्सर जब जनगणना करने वाले आते हैं तो महिलायें ही घरों में हुआ करती हैं उन्हें यह हिदायत दें कि अपना और अपने परिवार के बहाई सदस्यों का धर्म 'बहाई' लिखवायें।
9. जनगणना करने वाले अधिकारी आपके घरों में आयेंगे। हो सकता है, वह आपका धर्म पूछें भी नहीं। आपको खुद यह सुनिश्चित करना है कि आपका धर्म 'बहाई' लिखा जाये।
10. आप सजग और सचेत रहें और जनगणना करने वाले पदाधिकारियों के आने की प्रतीक्षा करें। अन्य बहाई मित्रों की सहायता करें ताकि अपना धर्म वह बहाई लिख सकें।

0 comments: