Tuesday, May 10, 2016

बहाई समुदाय द्वारा ट्वीट स्टॉर्म का आह्वान


13 मई २०१६ को शाम ५.३० से ७.३० तक 
ईरान में बहाई धर्मावलम्बियों पर हो रहे कट्टरपंथी सरकार के अत्याचार और आधारभूत मानवीय अधिकारों के हनन के विरोध में विश्व भर के बहाईयों द्वारा इन्टरनेट पर वर्ल्ड-वाईड ट्वीटर स्टॉर्म १३ मई को शाम ५.३० से ७.३० (IST) तक चलाया जाएगा |
इसमें सभी धर्मों के अनुयायियों से निवेदन है, कि इस अभियान में शामिल होकर उन बहाई अनुयाईयों का सपोर्ट करें:  
बहाई अनुयाईयों  इस प्रकार हो रहा है अत्याचार  :
  • ७ बहाईयों के एक समूह में ८ साल से ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने बे-वजह कैद कर रखा है |
  • बहाई अनुयायियों को शिक्षा की अनुमती नही है
  • उन्हें व्यापार-व्यवसाय की अनुमति नहीं है
  • उन्हें सरकारी नौकरी की अनुमति नहीं और ना ही किसी भी कार्य को करने की |
  • उनकी संपत्तियों, घरों पर कब्जा और लूटपाट की जा रही है |
  • उन्हें अल्पसंख्यकों का दर्ज़ा भी नहीं दिया जाता जबकि ईरान में मुस्लिमों के बाद बहाई सबसे बड़ी तादाद में हैं |
मानवता के अधिकारों के इस बर्बरतापूर्ण कुचले जाने के विरोध में ट्वीटर स्टॉर्म में एक ट्वीट कर आप मानवता की रक्षा करने में सहयोग करें |
आप जानते हैं कि बहाई धर्म के सिद्धांत पूर्ण रूप से शांति और एकता पर आधारित हैं |

बहाई उपासना मंदिर – लोटस टेम्पल , नई दिल्ली

बहाई धर्म के अनुयायी विश्व शांति, विश्व एकता और समाज के नवनिर्माण में संलग्न है | वे बहाउल्लाह ( ईश्वर की आभा) को इस युग का अवतार मानते हैं और ईश्वर और धर्मो की एकता के पक्षधर और सभी धर्मों को समान रूप से सम्मान देने में विशवास रखते हैं |
सभी बहाई,  श्रीकृष्ण, मुहम्मद, श्रीराम, ईसा, बुद्ध  और सभी पूर्व के अवतारों को, ईश्वर द्वारा भेजे गया मानते हैं| बहाई समुदाय सभी अवतारों के समान रूप से सम्मान देते हैं |  | 
ट्वीट स्टॉर्म में कैसे सहयोग करें :
आपको क्या करना है :
  • यदि ट्वीटर अकाउंट नही है तो, twitter.com पर जाकर ट्वीटर पर अकाउंट बनायें | यदि अकाउंट है तो अगली स्टेप पर जाएँ |
  • फिर ट्वीटर पर https://twitter.com/BahaiOPAIndia ढूंढ कर उसको फॉलो करें |
  • फिर नीचे दिए गए सैम्पल ट्वीट/ सन्देश में से किसी भी ट्वीट/सन्देश को एक या अधिक बार पोस्ट कर दें और साथ ही इन हैशटैग्स को भी इस्तेमाल करें| 
सैम्पल ट्वीट :
  •  By all standards of justice, the 7 imprisoned Bahaileaders in #Iran should be immediately released. #ReleaseBahai7Now http://po.st/kyC6VZ
  • Wrongly held for 8 years, the 7 imprisoned Bahaileaders in #Iran must be released. #ReleaseBahai7Now #HumanRightshttp://po.st/kyC6VZ
  • After 8 years wrongful imprisonment in #Iran, the 7 Bahai leaders must be released. #ReleaseBahai7Now #HumanRightshttp://po.st/kyC6VZ
  • Free prisoners of conscience in #Iran, held for 8 years because of their religious beliefs – #ReleaseBahai7Now #HumanRights
  • Urge #Iran to release the 7 Baha’i leaders – #ReleaseBahai7Now @PMOIndia
  • India has taken stand on the issue of Justice and #HumanRights at various forums, urge #Iran to #ReleaseBahai7Now @PMOIndia
हैश-टैग्स का उपयोग करें, ट्वीट के आखिरी में इन टैग्स को लिखें  : 
#ReleaseBahai7Now
#Iran
#HumanRights

आप भारत के प्रधानमंत्री को भी @PMOIndia पर ट्वीट कर सकते हैं , और अपने सभी दोस्तों को भी |
आप और अधिक जानकारी के लिए https://www.bic.org/8-years/enough-release-bahai-seven#8tYxvXp4H4ygGW9U.97 पर विजिट करें या हमें संपर्क करें :  
समीर शर्मा | 9755012734 | unitetheworld@gmail.com 
यह ट्वीट सहयोग मानव अधिकारों के लिए आपका योगदान है |

0 comments: