Thursday, December 20, 2012

कर्नाटक के विभिन्न क्लस्टरों में भगवान बहाउल्लाह के जन्मोत्सव समारोह की झलक

कर्नाटक के विभिन्न क्लस्टरों में भगवान बहाउल्लाह के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बहुत की हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कंगेरी होब्ली क्लस्टर के प्रतिभागी प्रसन्नचित मुद्रा में
• कंगेरी होब्ली क्लस्टर में मित्रों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से इस कार्यक्रम की तैयारी की गई और लोगों को आमंत्रित किया गया, लगभग 200 लोगों ने इस समारोह में भाग लिया, जिन्हें बहाउल्लाह के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि रूही पुस्तक-1 को उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसके परिणामस्वरूप तुरन्त ही 30 से अधिक प्रतिभागियों के 2 स्टडी सर्कल तैयार हो गए। कंगेरी होब्ली समुदाय ने यह साबित कर दिया कि पावन दिवसों का पालन विस्तार का सुअवसर हो सकता है।
• चन्दापुर में एक नया समुदाय जहाँ बंगलौर के कुछ मित्र जा बसे हैं उन्होंने बहुत ही अच्छे तरीके से बहाउल्लाह का जन्मोत्सव मनाया। उन्होंने इलाके के बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बच्चों सहित लगभग 200 मित्रों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज की।
चन्दापुर क्लस्टर में आयोजित समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति
• रामनगर के समुदाय ने भी आशीर्वादित सौंदर्य के जन्मोत्सव को मनाने में अग्रणी भूमिका निभाई। रामनगर की स्थानीय आध्यात्मिक सभा द्वारा एक प्रसिद्ध लेखक को आमंत्रित किया गया। उन्होंने स्वेच्छा से इंटरनेट पर बहाउल्लाह के बारे में शोध किया और ‘उनके’ विषय में इस रंगारंग अवसर पर उपस्थित बहाइयों, उनके परिजनों और जिज्ञासुओं को बताया। इसके अलावा मैसूर, मंगलौर और बंगलौर क्लस्टरों में भी बहाउल्लाह के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।


0 comments: