Monday, January 2, 2012

दुर्ग (अछौटी) में बाल मेले का आयोजन

इस मेले में 150 विद्यार्थियों, 300 अभिभावकों और गांव के सदस्यों सहित लगभग 550 मित्रों ने भाग लिया।

दो दिवसीय परामर्शीय बैठक में सलाहकार श्री ओमीद सीयोशानसीयन

Mr. Omid Seioshanseian with the participants of the Meeting held in Bhopal

4 New Baha'i Children Classes started in Bhopal

With the efforts of Ms. K. G. Omna, 4 new classes started in Hathaikheda with total 45 participants.

Baha'i Message shared with the Mayor of Raipur

Shrimati Kiranmayi Nayak (Mayor of Raipur) was shared with the Baha'i Message

Core Activities in Charama Cluster, Chattisgarh

Ruhi Campaign was organized in Tarasgaon from 24th to 30th November 2011. Around 15 participants participated. Door to door teaching was also done in this cluster.

भोपाल में आयोजित क्षेत्रीय संस्थागत बैठक सम्पन्न

सलाहकार श्री ओमीन सियोशानसीयान और श्रीमती ग्लोरीया जावेद ने मार्गदर्शन दिया

भोपाल में संपन्न हुवा क्षेत्रीय सम्मेलन

भोपाल में क्षेत्रीय सम्मेलन

श्री दत्ता साहू

श्रीमती जीना सोराबजी
क्षेत्रीय बहाई परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन भोपाल में 15 एवं 16 अक्टूबर-2011 को बड़े ही उत्साह एवं आध्यात्मिक स्वरूप के साथ सम्पन्न हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में कुल 112 मित्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी। परिषद के द्वारा तैयार किये गये कार्यक्रम के अनुसार पहलें दिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन सहायक मण्डल सदस्य सुश्री के.जी. ओमना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थनाओं से करने के बाद संस्थाओं से सम्बन्धित रिजवान सन्देश-2010 एवं 28 दिसम्बर-2010 प्रपत्र से चयन किये गये अनुच्छेदों का अध्ययन छोटे-छोटे समूहों मे किया गया एवं अपने अनुभव मित्रों ने बताये, कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश से पधारे डॉ. आर.एस. यादव ने बहाई संविदा पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। दोपहर के भोजनोपरांत पंचगनी महाराष्ट्र से पधारे श्री दत्ता साहू ने युवाओं को मूल गतिविधियों से जुड़ने हेतु प्रभावपूर्ण प्रस्तुति दी जबकि राष्ट्रीय कोष संवर्धक डॉ. नेसॉन ओलियाई बहाई कोष पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आकर्षक पॉवर प्वाइंट द्वारा उपस्थित मित्रों को दान की महिमा के बारे में बताया। यह सौभाग्य की बात थी कि 15 अक्टूबर की शाम 19 दिवसीय सहभोज मनाया जाना था, यह कार्य परिषद ने स्थानीय आध्यात्मिक भोपाल को यह सोचते हुए सौंपा कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के दूरदराज से आए ऐसे बहाई मित्र जो 19 दिवसीय सहभोज को सुचारू रूप से मनाये जाने में प्रयासरत है उन्हें इस कार्यक्रम से सहभोज का आयोजन करने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में युवाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की जोरदार प्रस्तुति देकर मित्रों को मंत्रगुग्ध किया। सम्मेलन के दूसरे एवं अंतिम दिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन सहायक मण्डल सदस्या श्रीमती अलका कुमार द्वारा किया गया। राष्ट्रीय आध्यात्मिक सभा की सदस्य डॉ. शिरीन महालाती ने ‘दिव्य प्रशासनिक व्यवस्था एवं परिषद का चुनाव’ विषय पर पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति देते हुए हुए क्षेत्रीय बहाई परिषद का चुनाव भी सम्पन्न कराया। तदोपरान्त राष्ट्रीय सभा की सदस्य श्रीमती जीना सोराबजी ने ‘हुकुकुल्लाह’ पर आकर्षक एवं प्रभावपूर्ण पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति देते हुए मित्रों का ज्ञानवर्धन किया तदोपरांत परिषद सचिव एस.एन. पटेल द्वारा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में परिषद कोषाध्यक्ष डॉ. एफ.यू. शाद द्वारा कोष संबंधी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं उपस्थित सभी मित्रों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।